Uncategorized

सिकंदरा आगरा के पश्चिम पुरी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

सिकंदरा आगरा के पश्चिम पुरी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

रविवार दिनांक 7 दिसंबर प्रात: 9:00 से बुद्ध जन कल्याणकारी एकता परिषद आगरा की ओर से संविधान शिल्पी विश्वरत्न परम पूज्य बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में उपासिका निरंजना बौद्ध स्मृति भवन -526 पश्चिम पुरी सिकंदरा आगरा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें परम पूज्य बोधिसत्त बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर हम सभी की ओर से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलिअर्पित की बौद्ध आचार्य मास्टर पूरन सिंह बौद्ध प्रदेश संरक्षक भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश जी के द्वारा पूजा वंदना के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किये मुख्य वक्ताओं में बौद्ध आचार्य मास्टर पूरन सिंह बौद्ध, श्रद्धेय एस०सी० संजय वकील साहब, श्रद्धेय विनोद कुमार जी पूर्व एसडीएम साहब, श्रद्धेय यादव सिंह बौद्ध अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा जनपदआगरा ,श्रद्धेय आर० के०जाटव जी, श्रद्धेय नेत्रपाल जी, श्रद्धेय रामकिशन जी ,श्रद्धेय विजेंद्र सिंह बौद्ध जी, एवं अन्य वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये और पूज्य बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धेय एम०एल० सागर एवं उपासिका राजरानी जी के द्वारा गीत और संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को भव्य बनाया गया । रिपोर्ट बाई आजाद सिंह समाचार इंडिया न्यूज़ दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button