सिकंदरा आगरा माता रमाबाई बुद्ध विहार में पूजा वंदना एवं देशना

सिकंदरा आगरा माता रमाबाई बुद्ध विहार में पूजा वंदना एवं देशना
आज रविवार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से बुद्ध जन कल्याणकारी एकता परिषद आगरा की ओर से **माता रमाबाई बुद्ध विहार* उपासिका निरंजना बौद्ध स्मृति भवन, 526 – पश्चिम पुरी, सिकंदरा ,आगरा में बौद्ध आचार्य श्रद्धेय मास्टर पूरन सिंह बौद्ध प्रदेश संरक्षक भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश जी के द्वारा पूजा वंदना एवं धम्म देशना दी गई इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धेय विपासनाचार्य मानिकचंद जी, श्रद्धेय भीषम पाल सिंह जी प्रांतीय अध्यक्ष एस०सी० एस०टी० बेसिक शिक्षक महा सभा ,श्रद्धेय एम०एल० सागर ,उपासिका शांति देवी जी के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए बौद्धों के पवित्र धम्म ग्रंथ *धम्म पद* एमं *बुद्ध और उनका धम्म* का पठन पाठ किया गया उपस्थित सभी जनों ने धम्म लाभ ग्रहण किया श्रद्धेय कमल सिंह बौद्ध जी ने आप सभी का आभार व्यक्त किया ( धम्म सेवा में ) अध्यक्ष कमल सिंह बौद्ध रिपोर्ट बाई आजाद सिंह समाचार इंडिया न्यूज़ दिल्ली