Uncategorized

त्रिरत्न बौद्ध महा संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा आनंद महोत्सव का आयोजन

त्रिरत्न बौद्ध महा संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा आनंद महोत्सव का आयोजन

25 दिसम्बर 1927 अर्थात ” मनुस्मृति दहन ” दिवस की याद में पूरा भारत मनुस्मृति दहन का आयोजन करता है, वहीं त्रिरत्न बौद्ध महा संघ दिल्ली प्रदेश ने आनंद महोत्सव मनाया , जिस आनंददायक कार्य क्रम का संचालन धम्मचारी बोधि प्रकाश ने किया, वन्दना महिला व पुरूष धम्म मित्रों ने की। उससे पहले क्षेत्र के कार्य कारी पार्षद माननीय राजपाल ने बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण धम्मचारी सिद्धी कुमार के साथ किया। कार्य क्रम में बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता, व तरह तरह के महिला डांस व उभरती हुई गायिका अन्तरा बौद्ध ( विद्यार्थी) ने बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर और भगवान् बुद्ध की शिक्षाओं पर बहुत ही प्रेरणादायी गाने गाकर सभी का मनोरंजन भी किया जैसे ” चाहे कितनी हो मजबूरी, है शिक्षा बहुत जरूरी। सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिये गये। अन्त में हजारों लोगों को खीर का प्रसाद व भोजन दान भी दिया गया। उपस्थित धम्मचारी बोधि प्रकाश, श्रमण चित्त, प्रज्ञा रश्मि, मित्रोधन, शील नायक व धम्मचारी सिद्धी कुमार रहे। धम्म मित्र किशोरी लाल, रविकुमार, राम प्रकाश, लाला राम बौद्ध, शतीश कुमार, राजेश कुमार, बंथरा बौद्ध, लखमीचंद बौद्ध, दौलत प्रसाद बौद्ध, सुनीता आनंद, सुनीता बौद्ध, , चन्द कला बौद्ध, सुमन बौद्ध, सुमन बौद्ध, छत्रपाल बौद्ध, ब्रजकिशोर, डा मुख्तार सिंह, धम्म दीप, धम्म धर, रती राम बौद्ध, रामजियावन, अरविन्द कुमार, हंसराज व लगभग 50 धम्म मित्रों ने कार्य क्रम को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया, संवारा। बहुत ही सुनियोजित तरीके से नियोजन किया। लगभग 50 समाज के प्रतिष्ठित समाज सेवी जिसमें एडवोकेट एच एल गांधी, क ई डाक्टर, इंनजिनियर, शिक्षक उपस्थित रहे। लगभग 1200 सज्जनों ने आनंद महोत्सव में भाग लिया। पुलिस टीम भी उपस्थित रही। लगभग 600 महिलाओं ने कार्य क्रम को धम्म मय बनाया। लगभग 200 बच्चों ने विभिन्न कार्य क्रमों भाग लिया। सभी का आभार व्यक्त किया जाता है। बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर जी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध- त्रिरत्न बौद्ध महा संघ दिल्ली प्रदेश रजि. आप सभी समता, स्वतंत्र ता, बन्धुता और न्याय पर आधारित शिक्षाओं को गहराई से समझने हेतु हर रविवार को प्राचीन तथागत मैत्रेय बुद्ध विहार पर सुबह 10 बजे सादर आमंत्रित हैं। धम्मचारी बोधि प्रकाश, चेयरमैन, त्रिरत्न बौद्ध महा संघ दिल्ली प्रदेश। रिपोर्ट बाई आजाद सिंह समाचार इंडिया न्यूज़ दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button