*15 बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिलों के रजिस्ट्रेशन कर 25 के काटे कनेक्शन*

15 बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिलों के रजिस्ट्रेशन कर 25 के काटे कनेक्शन
छिबरामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीकमपुर सानी व ग्राम नरदहा में विद्युत विभाग ने एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में लाइनमैनों ने 15 बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिलों के रजिस्ट्रेशन किए और उन्हें सरकारी छूट योजना का लाभउठाने के लिए प्रेरित किया। वही बहिवल पुर जेई विकास कुमार ने बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को बतया की सरकार द्वारा चलाई जा रही बकाया बिलों पर भारी छूट योजना के तहत उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। मौके पर ही 15 बकाया बिल उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रत्येक उपभोक्ता से 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया गया। लाइनमैनों ने उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें छिबरामऊ स्थित बिजली विभाग कार्यालय में अपने बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को लंबित बिलों का भुगतान करने में सहायता प्रदान करना था।
*कन्नौज से करन कुमार की रिपोर्ट*