*शिक्षा से कोई भी बच्चा ना हो वंचित विश्वनाथ पाठक*

*शिक्षा से कोई भी बच्चा ना हो वंचित विश्वनाथ पाठक*
आउट ऑफ स्कूल बच्चों के प्रशिक्षित करने के लिए समस्त विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने बताया कि 6-14 वर्ष के बच्चों को जो कहीं भी नामांकित नहीं है या नामांकन के बाद बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित हैं उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है संदर्भ दाता गोविंद राम बंग ने बताया गरीबी स्कूल जाने में अरूचि माता-पिता की प्रेरणा की कमी और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता का अभाव इसका प्रमुख कारण है इसके लिए शारदा कार्यक्रम स्कूल से बाहर बच्चों की चिन्हीकरण और नामांकन के लिए चलाया जा रहा है
इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह विकास यादव, मयंक प्रताप ने शारदा स्कूल हर दिन आए कार्यक्रम पर अपनी बात विस्तार से लोगों को बताई किसी भी परिस्थिति में 6 से 14 वर्ष की आयु का कोई बालक बिना विद्यालय का माना जाएगा यदि वह किसी प्रारंभिक विद्यालय में कभी नामांकन ना किया गया हो की गई हो अथवा यदि नामांकन के पश्चात अनुपस्थिति होने के कारणों की पूर्व सूचना के बिना विद्यालय से 45 दिन या उससे अधिक अवधि में अनुपस्थित रहा हो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है इस अवसर पर मनोज पाल सुभाष बाबू सक्सेना आशुतोष गुप्ता हिमांशु प्रताप सिंह नैमिस दुबे उपस्थित रहे।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज