*पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने मतदाताओं को को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के बारे में जागरूक जानकारी दी*

*पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने मतदाताओं को को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के बारे में जागरूक जानकारी दी*
*छिबरामऊ कन्नौज* विधानसभा तालग्राम चौकी के पास रैन वसैरा में छिबरामऊ पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण – (एसआईआर) के बारे में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 की मतदाता सूची तैयार करने के लिए हर मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करना अनिवार्य
है। कई लोग अभी भी भ्रम में हैं कि 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम होने से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं। विधायक ने स्पष्ट किया कि सभी को फॉर्म भरना होगा। यदि आपका नाम 2003 की सूची में है, तो फॉर्म के बाएं कॉलम में उसका विवरण दर्ज करें। यदि नाम नहीं है, तो दाएं कॉलम में माता, पिता, दादा या दादी में से किसी एक का 2003 का मतदाता विवरण भरें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में मतदाता पहचान पत्र के लिए केवाईसी अनिवार्य होगा। श्री अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिब प्रभारी SIR ने कहा सभी मतदाता तुरंत फॉर्म भरें और नजदीकी बीएलओ से संपर्क करें, ताकि नाम कटने से बचा जा सके। यह अभियान मतदाता सूची को पारदर्शी और अद्यतन बनाने का प्रयास है। हम सभी लोग जनता के बीच जाएंगे विकास के मुद्दे पर लगातार गरीबों को उत्पीड़न हो रहा प्रदेश लगातार बलात्कार अहाकार प्रदेश में मचा हुआ है इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम खान विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल जानू खान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव राशिद फारुकी संतोष गुप्ता रीपू यादव जिला पंचायत सदस्य अजीम सिद्दीकी पूरनमल शाक्य नगर अध्यक्ष तहसीम खान नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रजापति अर्पित शुक्ला गौरव पटेल धीरज कठेरिया सभी ज़ोनल प्रभारी सेक्टर प्रभारी मैजूद रहे।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज