Uncategorized

*आर.एच.एस.एस. गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण किया*

*आर.एच.एस.एस. गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण किया*।

*छिबरामऊ कन्नौज*। ग्राम पंचायत नगला दिलू की गौशाला का अचानक निरीक्षण गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश द्विवेदी ने किया। साईं मीर कॉलेज के पीछे स्थित गौशाला में गायों के खाने के लिए सूखे भूसे का प्रयोग किया जा रहा था। गायों के लिए दाना मौके पर उपलब्ध नहीं था। गोवंश धूप में इधर-उधर घूमते हुए पाए गए। एक गाय मृत अवस्था में भी पाई गई।गौशाला के केयर टेकर बताया कि यहां पर दो दिन से दाना उपलब्ध नहीं है। इसकी सूचना प्रधान को दी जा चुकी है। प्रदेश महामंत्री ने फोन के माध्यम से छिबरामऊ ब्लॉक के वीडियो से बात की और उन्हें गौशाला की सारी जानकारी दी।वीडियो के द्वारा तुरंत आश्वासन दिया गया कि मैं अभी सचिव शरद यादव और डॉक्टर सत्यम को भी तत्काल भेज रहा हूं। लेकिन 1 घंटे तक वहां पर निरीक्षण करने के पश्चात भी कोई नहीं पहुंचा। जब प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2 दिन से दाना खत्म हो गया है आज शाम तक आ जाएगा। इस पर प्रदेश महामंत्री ने नाराजगी जताई। गाय के बारे में जानकारी ली गई तो बताया गया कि इस गाय की मृत्यु विष खापर के काटने से हुई है। यही जानकारी डॉक्टर सत्यम के द्वारा और सचिव शरद यादव के द्वारा दी गई। इस पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गौ वंशों के साथ इस तरीके का खिलवाड़ किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेटर लिखकर के इसकी सूचना प्रशासन तक दूंगा। जिससे कि गौ वंश के साथ इस तरीके का व्यवहार ना हो सके। इस अवसर पर उनके साथ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी वैभव शुक्ला, पत्रकार महेश गौड़ भी मौके पर उपस्थित रहे।

समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button