*उपमुख्यमंत्री एसआइआर प्रहरियों के साथ बैठक कर, जगद्गुरु राघवाचार्य महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया*

*उपमुख्यमंत्री एसआइआर प्रहरियों के साथ बैठक कर, जगद्गुरु राघवाचार्य महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया*
समाचार इंडिया न्यूज़
मेजा,प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री एसआइआर प्रहरियों के साथ बैठक कर,आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर जगद्गुरु राघवाचार्य महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
मेजा क्षेत्र के गोसौरा कला स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हेलीकाप्टर से पहुंचने के बाद उन्होंने अधिकारियों और एसआइआर प्रहरियों के साथ बैठक की और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सुपरवाइजर और दो बीएलओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआइआर प्रक्रिया सुचिता, पारदर्शिता, सत्य और पात्रता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का सशक्त प्रयास है। इसमें अच्छे मतदाता जुटेंगे, घुसपैठिया छटेंगे, अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को लाभ समय से मिले और प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने एसआइआर कार्य की गति बढ़ाने पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की टीम को बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग एसआइआर प्रक्रिया को रोकना चाहते हैं और भ्रम फैला रहे हैं। विपक्ष नहीं चाहता कि सत्यापन पारदर्शिता से पूरा हो, क्योंकि पारदर्शी व्यवस्था उनके लिए असहज है। यह एसआइआर कागजी प्रक्रिया नहीं है, यह आधुनिक और डिजिटल सत्यापन प्रणाली है, जिसे रोकना अब किसी के बस में नहीं है।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु राघवाचार्य महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। उनके पहुंचते ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में उत्साह उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटी रही। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी।
कथा स्थल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भागवत कथा हमें सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कृति और आस्था की शक्ति को मजबूत करते हैं। सरकार जनता की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था के लिए निरंतर काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि माघ मेला की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
आयोजक भाजपा नेता सुशील मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का आगमन हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनके दिशा-निर्देश से एसआईआर कार्य को नई गति मिलेगी और पात्र व्यक्ति लाभान्वित होंगे। हम सभी ग्रामीण और कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनावों के संदर्भ में विपक्ष का रवैया यह दर्शाता है कि वह पारदर्शिता और विकास की प्रक्रिया से असहज है। जिसमें विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल, नाथू गुप्ता, डा अमरेश तिवारी, शैलेश पांडेय, हिमांशु शुक्ला, राजेश धनगर, विपिन केशरी, राणा सेठ, लीलावती गुप्ता और नेहा केशरी, योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।