Uncategorized

*प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक अव्यवस्था को दूर करें– राष्ट्रीय प्रमुख*

*प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक अव्यवस्था को दूर करें– राष्ट्रीय प्रमुख*

प्रयागराज, शासन एवं प्रशासन के सहयोग में कार्यरत राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन प्रयागराज मण्डल के तत्वावधान में प्रयागराज रामबाग स्थित कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टिट्यूट रामबाग के प्रांगण में आयोजित “जनसंवाद” कार्यक्रम में प्रयागराज मण्डल अर्थात “प्रयागराज-फतेहपुर-प्रतापगढ़ कौशाम्बी- ”के सम्मानित मण्डल अध्यक्ष, सभी मण्डल उपाध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, महानगर अध्यक्ष, महानगर के तीनों इकाईयों के प्रभारी, यमुनानगर अध्यक्ष, गंगानगर अध्यक्ष (प्रथम व द्वितीय), जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, सभी वार्ड के अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक डॉ प्रमोद शुक्ला विशिष्ट अतिथि प्रमुख अवधेश निषाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव एवं राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश निषाद एवं राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता ने नए सदस्यों को कार्ड पहनाकर सदस्यता दिलाई।
कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्याम देव ने आज के विषय पर प्रकाश डालते हुए संगठन के एजेंडे को पटल पर रखा और सम्मानित प्रभारी, पदाधिकारी एवं सदस्यों को पूरी जानकारी से अवगत कराया।
राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता ने तीन महिला सदस्यों को राष्ट्रीय संगठन में कामिनी गुप्ता, सुमन पाल एवं रोशनी अग्रवाल को सम्मान पुनः शामिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश निषाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव, राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता, साइबर प्रभारी उत्तर प्रदेश एस पी ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष मो तहसीन, मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, मण्डल साइबर प्रभारी सुमन सिंह, यातायात प्रभारी डॉ अंशु अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौरसिया, जिला सचिव जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष समीर जैन, महानगर सचिव राजेंद्र प्रसाद, महानगर साइबर प्रभारी अमृता, महानगर यातायात प्रभारी प्रीति अग्रवाल, महानगर मिशन शक्ति प्रभारी पूनम यादव, गंगानगर प्रथम अध्यक्ष रत्नेश जायसवाल, गंगानगर द्वितीय अध्यक्ष हरिश्याम यादव, यमुनानगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, गंगानगर प्रथम उपाध्यक्ष अरुण कुमार, नगर अध्यक्ष हंडिया सचिन सोनी, उपाध्यक्ष हंडिया चन्द्र कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शिवा मौर्या, संगठन सचिव सतीश चन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता, ओम प्रकाश पाण्डेय, आनन्द राय, जोनिश गुप्ता, पवन कुमार सोनकर, माजदा बेगम, प्रखर अग्रवाल, अनिल विश्वकर्मा, प्रतीक अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ श्याम देव ने किया, और आकाश जायसवाल ने सभा का समापन करते हुए आभार व्यक्त किया।

*प्रयागराज से मंडल प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button