Uncategorized

*यातायात उप निरीक्षक ने वाहन चालकों को पढाया सड़क सुरक्षा का पाठ*

*यातायात उप निरीक्षक ने वाहन चालकों को पढाया सड़क सुरक्षा का पाठ*

*गुरसहायगंज कन्नौज*।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात उप निरीक्षक अरशद अली द्वारा गुरसहाय गंज व आस पास में यातायात जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।लगभग दो वर्षों से बिना फिटनेस चल रही टाटा 207 वाहन को किया सीज किया गया है। वहीं कई के चालान भी काटे गए। क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात उप निरीक्षक अरशद अली द्वारा पीडब्लूडी तिराहे गुरसहाय गंज पर टाटा 207 लोडर को चेक किया गया जिसमें 2023 से फिटनेस नहीं कराई गई थी। जिसे टीएसआई ने सीज कर कोतवाली गुरसहाय गंज में खड़ा करा दिया गया।यातायात उप निरीक्षक द्वारा बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चेकिंग अभियान लगाातार चलता रहेगा।वही टीएसआई ने लोगों से अपील की,कि बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं।वहीं टीएसआई द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।टीएसआई ने बताया कि उच्च अधिकारीयों द्वारा निर्देशित किया गया है कि यदि किसी वाहन पर तीन से अधिक चालान बकाया पाए जाते है तो उस वाहन का रजिस्ट्रेशन तथा उस वाहन के चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज भी किया जा सकता है।

समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button