Uncategorized

पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर ओम विहार में मेडिटेशन डे, क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन

पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर ओम विहार में मेडिटेशन डे, क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन

पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर में स्थित ओम विहार ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की निदेशिका विमला दीदी के नेतृत्व में 21 दिसंबर को मेडिटेशन डे , क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। सोने पे सुहागा ये रहा कि क्रिसमस गिफ्ट के साथ सभी को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग भी सौगात के तौर पर दिल्ली में व पूरे देश में लेडी सिंघम के नाम से धूम मचाने वाली सब इंस्पेक्टर किरन सेठी द्वारा फ़्री में दी गई।
प्रोग्राम की शुरुआत में एक घंटा कमेंट्री द्वारा योग के माध्यम से परमात्मा के सानिध्य की अनुभूति कराई गई तत्पशचात विशिष्ट गेस्ट राजयोगिनी बीके हेमा दीदी और लेडी सिंघम के नाम से मशहूर दिल्ली जी.बी रोड़ पर सेवारत सब इंस्पेक्टर किरन सेठी का गुलदस्ते और वेलकम डांस के साथ स्वागत किया गया।
उसके बाद मंच से किरन बहन की उपलब्धियों व उन्हें प्राप्त अनगिनत सम्मान जैसे राष्ट्रपति पदक,लिम्का बुक में नाम दर्ज, आई वूमेन ग्लोबल अवॉर्ड,अभय अवॉर्ड के बारे में बताया गया। किरन बहन अब तक 11 लाख से ज्यादा महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। 250 से ज़्यादा लड़कियों को संवेदनशील एरिया जैसे जी.बी रोड़ कहा जाता हैं, वहाँ से मुक्त कराकर उन्हें पुनर्वास किया अंधे, बहरे,मानसिक रूप से कमज़ोर डिसेबल बच्चों को ट्रेनिंग दे कर सक्षम बनाया।इनके द्वारा की गई उत्कर्ष सेवाओं का गायन असीमित है। सभा में उपस्थित सभी आत्माओं को सेल्फ डिफेंस करना सिखाया और बच्चियों को बैड टच और गुड टच के बारे मे अवेयर किया और अंत में एक गीत जीवन चलने का नाम है के साथ समापन किया।
उसके बाद मंचासीन राजयोगिनी बीके हेमा दीदी ने क्रिसमस त्यौहार के बारे में बताया कि हमारे शास्त्रों में वर्णित कल्प वृक्ष का यादगार क्रिसमस ट्री हैं और इसी समय पर शिव बाबा ब्रह्मा तन का आधार लेकर सेंटा क्लोज के रूप में हमे ज्ञान योग की सौगात देते हैं। क्रिसमस ट्री में चमकते स्टार्स हम आत्माओं का ज्योति स्वरूप का प्रतीक हैं।
समारोह के अंत में कार्यक्रम संयोजिका राजयोगिनी बीके विमला दीदी ने योग- प्रस्तुति द्वारा बताया कि कैसे हम परमात्मा समक्ष उन सभी आत्माओं को इमर्ज कर उनसे माफ़ी मांगकर अपने जाने-अनजाने किए गए विकर्मों को भस्म कर सकते हैं।इसके साथ ही सबको माफ कर अपने आप को हल्का और शक्तिशाली बना सकते हैं ।अंत में सबको सौगात और रिफ्रेशमेंट के साथ -साथ डांस की प्रस्तुति द्वारा पूरे सभागार को खुशी और उमंग से भरपूर कर दिया। रिपोर्ट बाई आजाद सिंह समाचार इंडिया न्यूज़ दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button