Uncategorized

*महात्मा् गांधी जयंती पर गांधी पार्क पर माला पहनाकर महात्मा गांधी को याद किया*

*महात्मा् गांधी जयंती पर गांधी पार्क पर माला पहनाकर महात्मा गांधी को याद किया*

*कन्नौज छिबरामऊ* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत शत नमन। आज छिबरामऊ गाँधी पार्क माला पहना कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया छिबरामऊ के लोकप्रिय विधायक अरविंद सिंह यादव जी ने इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा सत्य, अहिंसा के पुजारी और ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन! उनका जीवन और उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गांधीजी ने हमें यह सिखाया कि सच्चाई और अहिंसा के मार्ग पर चलकर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उनके सिद्धांत केवल राजनीतिक या सामाजिक बदलाव तक सीमित नहीं थे, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है।बापू’ ने हमें यह भी सिखाया कि स्वच्छता, सादगी और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है। उनका आदर्श हमें याद दिलाता है कि हिंसा या घृणा से कभी स्थायी समाधान नहीं मिलता, केवल प्रेम, सहिष्णुता और धैर्य से ही समाज में सच्ची प्रगति संभव है।
इस गांधी जयंती पर आइए हम सभी महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। छोटे-छोटे कर्मों के माध्यम से हम समाज को बेहतर बना सकते हैं। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम उनके सपनों का भारत बना सकते हैं।
महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन! उनका जीवन हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।इस मौके पर लालू ठेकेदार विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल अशोक चौहान सुदेश पाल देवेश पाल गौरव यादव सजय पोल वहार कुरैशी देवकी नंदन मुन्ना अंकुर सिंह यादव मिडिया प्रभारी मैजूद रहे ।

समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button