*निचली गंग नहर में हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन* *धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा*
*निचली गंग नहर में हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन*
*धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा*
*हसेरन कन्नौज*। कस्बा में सप्त दिवसीय श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सप्त दिवसीय शिव महापुराण की कथा का मंगल होने पर आज बुधवार गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गयी। डीजे की धुन पर भक्त थिरकते नजर आए। गणपति बप्पा मोरया के नारे भी लगाए। गणेश सेवा समिति से कस्बा में पांचवीं बार गणेश महोत्सव मनाया गया। भक्तों की भारी संख्या में भीड़ रही। स्थापित प्रतिमा को साज सज्जा के साथ पुष्प बरसाकर यात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल लगाकर यात्रा में भक्तों ने भाग लिया। कस्बा के प्रमुख मार्ग होते हुए निचली गंग नहर पहुंची। निकली गंग नहर पहुंच कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस मौजूद रही।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज