*गौ सेवा गौ रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया*
*गौ सेवा गौ रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया*
*कन्नौज*। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में समस्त जनपदों में जिला अध्यक्षों का चयन किया गया। सर्वसम्मत से कन्नौज जिला अध्यक्ष की एक बार फिर कमान जिला अध्यक्ष रहे बादाम सिंह कठेरिया को जिला अध्यक्ष का पद भार दिया गया। उन्होंने बताया गौ सेवा और गौ रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य है। विश्व हिंदू महासंघ हिंदुत्व का संगठन है। कन्नौज जिले के हसेरन ब्लॉक सभागार में विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन पर जनपद कन्नौज कार्यकारिणी बैठक में जिला अध्यक्ष का चैन किया गया। मुख्य अतिथि चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी के नेतृत्व में सर्वसम्मत से कन्नौज जिला अध्यक्ष की कमान एक बार फिर बादाम सिंह को दी गई। जिला अध्यक्ष बनने पर सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू हितों की रक्षा करना है। उत्पीड़न एवं धर्मांतरण जैसी कुरीतियों को रोकना है आज के परिवेश में यह आवश्यक हो गया है कि हम सभी लोग संगठित होकर हिंदुत्व की रक्षा करें।आवश्यकता पड़ने पर तैयार रहने का आवाहन किया। जिला अध्यक्ष बनने पर उन्होंने बताया हम हिंदू हैं हिंदुत्व की बात करते हैं। गौ सेवा और गौ रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका सत्य निष्ठा से पालन करने की बात कही। गौरक्षा पीठाधीश्वर योगी जी जिंदाबाद , प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति जिंदाबाद , प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगाकर सभी ने गौ रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू महासंघ की कन्नौज जिले के पदाधिकारी नीरज बाथम , जिला प्रभारी डॉक्टर लाखन सिंह राजपूत , गौ रक्षा के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह सेगर , जिला के उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा , जितेंद्र दिवाकर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज