*लाइब्रेरी खुलने से छात्रों में खुशी*
*लाइब्रेरी खुलने से छात्रों में खुशी*
*कन्नौज*।कप्तान सिंह महाविद्यालय सराय प्रयाग में (Library) (सेल्फ स्टडी जोन) का शुभारंभ होने के अवसर पर विधायक अरविन्द सिंह यादव कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा लगातार बच्चों पर अन्य स्कूलों में धन उगाई का कार्यक्रम चल रहा है। हमारे विद्यालय में सबसे कम फीस भी है।लाइब्रेरी सुबिधा बिल्कुल फ्री है। इस सरकार में शिक्षा के नाम पर लगातार अन्य स्कूलों में धन उगाही का कार्यक्रम चल रहा है। जब हमारी सरकार थी तब हमने छिबरामऊ में राजकीय महिला महाविद्यालय बनाने का काम किया।लगातार स्कूल भी बनाए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव , अजीत सिंह यादव , सुरेश मास्टर साहब , अंकुर सिंह यादव, अनुज सिंह, सुशील यादव प्रधानाचार्य मनोज शाक्य प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रजापति घनश्याम यादव , अर्पित शुक्ला , सत्येंद्र यादव, शादाब खान, भोला यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज