*नहर में कूदे युवक का मिला शब मचा कोहराम*
*नहर में कूदे युवक का मिला शब मचा कोहराम*
*हसेरन कन्नौज*। निचली गंग नहर में कूदे युवक का शब देखे जाने से हड़कंप मच गया। करीब 24 घंटे बाद युवक का शब नहर में देखा गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व घर परिवार के लोग पहुंचे शब की पहचान होने पर घर परिवार में कोहराम मच गया। खड़नी कस्बा निवासी आलोक उम्र 20 वर्ष पुत्र सुरेश चक्रवर्ती रविवार सुबह किसी बात को लेकर कस्बा के ही निकली गंग नहर पुल से छलांग लगाई थी। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद युवक का शव मलिकपुर गांव के पास नहर में देखा गया। शब की पहचान होने पर घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको निकलवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीमारी के चलते युवक ने नहर में छलांग लगाई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता सुरेश चंद मां बिटोला देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज