Uncategorized

*मंदिर पर आधी रात को आती हैं पायलों की आवाज़*

*मंदिर पर आधी रात को आती हैं पायलों की आवाज़*

*राधा और कृष्ण के नृत्य को मान रहे लोग**

*कन्नौज*। आधी रात होते ही मंदिर पर पायल और घुंघरू की आवाज सुनाई देने लगती है। राधा और कृष्ण के नृत्य के रूप में लोग मान रहे हैं। लोगों की माने तो आधी रात के बाद ही नाच गाने जैसी धुन सुनाई पड़ती है। देखने पर कुछ नहीं दिखाई देता है। आधी रात को उठकर लोगों ने मंदिर के पास जाकर देखा तो वहां कुछ ना दिखाई दिया। लोगों ने महसूस किया की आधी रात होते ही मंदिर पर पायलों की आबाजे आना शुरू हो जाती हैं। कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र के बरका गांव राजा मैं श्री सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर पर भगवान शिव के साथ राधा कृष्ण दुर्गा देवी सहित कई देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित है। सिद्ध पीठ मंदिर भी माना जाता है। गांव के लोग श्रद्धा भाव से मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। मंदिर के पड़ोस के रहने वाले अरुण श्रीवास्तव पुत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया करीब 5 दिन से आधी रात होते ही मंदिर के आसपास पायल और घुंघरू की आवाज सुनाई पड़ती है। अरुण की पत्नी सुशीला ने भी बताया मधुर गीतों के साथ आवाज सुनाई पड़ती है। आसपास के लोगों ने आबाजे सुनी है।आधी रात को मंदिर भी पहुंचे। पर वहां उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। कानों को सुनाई तो पड़ता है लेकिन आंखों को वहां दिखाई कुछ नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया यह किसी चमत्कार से काम नहीं है। आधी रात को भगवान मंदिर पर आते हैं। आसपास के लोगों की माने तो आधी रात को मंदिर पर नृत्य जैसी ध्वनि सुनाई पड़ती है।

समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button