*कन्नौज तालग्राम छिबरामऊ चौराहे पर एक ई-रिक्शा चालक से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चालक की शिकायत पर तालग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है*

यह घटना मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे हुई। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी ई-रिक्शा चालक बबलू पुत्र सुरेश सिंह जाटव बुकिंग लेकर तालग्राम पहुंचा था।
चौराहे पर तालग्राम निकवा निवासी सुनील यादव पुत्र लंकुश और उसके साथी बलवीर ने शराब के नशे में बबलू को जातिसूचक गालियां दीं। जब बबलू ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने बबलू को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चालक बबलू जाटव ने तालग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
*कन्नौज से करन कुमार की रिपोर्ट*