*साइबर सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान*
*साइबर सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान*
राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन एवं साइबर सेल, उ०प्र० के संयुक्त प्रयास से साइबर अपराध सुरक्षा जन जागरूकता अभियान एवं कार्यशाला का आयोजन आज 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज कोठापार्चा, प्रयागराज में सुमन सिंह मण्डल प्रभारी प्रयागराज, साइबर सुरक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला में साइबर सेल प्रभारी सुमन सिंह तथा साइबर सेल के जय प्रकाश सिंह ASI, राहुल कुमार सब इंस्पेक्टर, सिपाही अनमोल कुमार सिंह एवं महिला पुलिस आरक्षी पूजा यादव द्वारा साइबर सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया।आज के कार्यक्रम में बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा की जानकारी देने के दौरान क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें एंटी क्राइम एंटी करप्शन के राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आयुषी फाउण्डेशन आयुषेफ के अध्यक्ष डॉ श्याम देव ने सही जवाब देने वाले श्रेया सोनी, वैष्णवी कुशवाहा, अदिति मिश्रा एवं फ़ाइजा का चयन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयुषी फाउण्डेशन (आयुषेफ) के संस्थापक अध्यक्ष एवं एंटी क्राइम एंटी करप्शन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव, राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष समीर जैन द्वारा साइबर सेल से आए सभी सम्मानित सब इंस्पेक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यातायात प्रभारी अंशु अग्रवाल एवं साइबर प्रभारी सुमन सिंह द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना प्रजापति एवं सम्मानित शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में नवनियुक्त साइबर सुरक्षा उत्तर प्रदेश प्रभारी एस पी ठाकुर, यातायात सुरक्षा मण्डल प्रभारी अंशु अग्रवाल एवं विद्यालय प्रबंधक सहित स्टॉप उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन यातायात प्रभारी प्रोफेसर अंशु अग्रवाल ने किया।
*प्रयागराज से मंडल प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट*