डायमंड सेवा आश्रम में गरीब जरूरतमंद वृद्ध एवं विकलांग राशन वितरण

डायमंड सेवा आश्रम में गरीब जरूरतमंद वृद्ध एवं विकलांग राशन वितरण
अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि डायमंड चैरिटेबल ट्रस्ट इंटरनेशनल द्वारा संचालित। डायमंड सेवा आश्रम में गरीब जरूरतमंद वृद्ध विकलांग को महीने भर का राशन दान वितरण किया जा रहा है। दिनांक 22.10.2025 बुधवार समय 1:00 बजे से लेकर 5:00 के बीच सभी जरूरतमंद बच्चों को एवं बुजुर्गों को भोजन भी कराया गया। सभी जरूरतमंद को 10 किलो आटा 5 किलो चावल 2 किलो दाल 1 किलो नमक 1किलो सरसों तेल दान स्वरूप दिया गया। कुछ समाजसेवी लोगों ने डायमंड सेवा आश्रम पहुंच कर लोगों को भोजन कराया एवं उनका आशीर्वाद लिया संचालक आशुतोष कुमार झा संचालिका गायत्री झा सहयोगी सदस्य राकेश त्यागी ,दिलीप चौधरी ,मोती शर्मा ,योगराज त्यागी विमल सूरी ,जीवन कुमार मेहता अजीत यादव अंकित गुप्ता आदि सहयोगी उपस्थित रहे ।इसी प्रकार का सहयोग करने के लिए आशुतोष कुमार झा से संपर्क करें। फोन 9310681038 रिपोर्ट बाई आजाद सिंह समाचार इंडिया न्यूज़ दिल्ली