*नैनी मंडल की त्रिस्तरीय बैठक संपन्न: संजय गुप्ता*
*नैनी मंडल की त्रिस्तरीय बैठक संपन्न: संजय गुप्ता*
भारतीय जनता पार्टी नैनी मंडल द्वारा आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की शशक्त योजना हेतु एक त्रीस्तरीय बैठक नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महानगर के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे जी द्वारा एवं कुशल संचालन महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे नैनी के पार्षद राकेश जयसवाल, रणविजय सिंह, अनूप पासी, मुन्ना प्रधान एवं पार्षद पुत्र आलोक जी उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी द्वारा नैनी मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का अंगवस्त्र पहना के स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नैनी मंडल महामंत्री दिनेश पटेल जी, उपाध्यक्ष श्री सुरेश पटेल जी, श्री समर बहादुर सिंह, श्री धर्मेंद्र भारतीय जी, अनुराधा सिंह जी, श्याम मिश्रा जी, श्री वीरेंद्र बहादुर सिंह जी, मंडल मंत्री उर्मिला यादव जी,मनीष कुशवाहा जी, युवराज सिंह जी, कौशलेश केशरवानी जी, श्री मुकेश कुमार जी, गीता श्रीवास्तव जी, कोषाध्यक्ष श्री आदित्य पांडेय जी, मंडल मीडिया प्रभारी श्री आकाश जायसवाल जी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी श्री कृष्ण शुक्ला जी आदि सम्मानित पदाधिकारी आकाश जायसवाल एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
*प्रयागराज से मंडल प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट*