Uncategorized

*ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत से मचा कोहराम*

*ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत से मचा कोहराम*

*हसेरन कन्नौज*। खेत की जुताई करने को ले जाते समय ट्रैक्टर अचानक बंबा पर चढाते समय अनियंत्रित होने से पलट गया।जिससे दबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। हसेरन क्षेत्र के घनापूर्वा गांव निवासी सुमित यादव उम्र 23 वर्ष पुत्र महेश्वर यादव अपने खेतों पर ट्रैक्टर से जुताई करने जा रहे था। गांव के सामने बंबा पर ट्रैक्टर को चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर सुमित की मौके पर मौत हो गई। लोगों की भीड़ लग गई। वहीं जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। पिता महेश्वर यादव साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। मां स्वामी देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button