*4 माह पहले हुई शादी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*
*4 माह पहले हुई शादी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*
*हसेरन कन्नौज*। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के महादेवरा गांव में सोमवार सुबह नबविवाहिता मोहिनी उम्र 20 वर्ष पत्नी प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का समाचार सुनते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलती मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मोहिनी की शादी 25 फरवरी को प्रिंस के साथ हुई थी। करीब 4 माह तक दोनों साथ रहे। अचानक मौत होने से कई सवाल खड़े हो गए। मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज