Uncategorized

*रानी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन*

*रानी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन*-

*कन्नौज*। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज फतेहपुर जसोदा कन्नौज में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीर सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं मंगलम पाण्डेय युवा मोर्चा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ विष्णुकांत गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। अध्यक्ष के द्वारा मातोश्री अहिल्याबाई जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही देश के प्रति उनके योगदान एवं कृतज्ञता को भी साझा किया गया ।भारतीय संस्कृति एवं महिला सशक्तिकरण के उत्थान के लिए उनको हमेशा याद किया जाएगा।
विद्यालय में रानी अहिल्यबाई होलकर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन एवं
महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान – सोनम (कक्षा 12A) द्वितीय स्थान – संयुक्त रूप से अंजली एवं चुन्नी (कक्षा 12) तृतीय स्थान – संयुक्त रूप से रंजना ( कक्षा 8) एवं दीपिका (कक्षा 10) ने प्राप्त किया।स्थान प्राप्त छात्राओं को मुख्य अतिथि जी एवं विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही प्रतिभागियों को आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएं दी गई। प्रधानाचार्य डॉ विष्णुकांत गुप्ता द्वारा मातोश्री से प्रेरणा लेने के लिए छात्राओं से आवाहन किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button