Uncategorized

*त्रिरत्न बौद्ध महासंघ दिल्ली प्रदेश के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन*

त्रिरत्न बौद्ध महासंघ दिल्ली प्रदेश के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

त्रिरत्न बौद्ध महासंघ दिल्ली प्रदेश रजि द्वारा आयोजित त्रिविध परम पावन बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें संचालन धम्मचारी बोधिप्रकाश, वन्दना धम्म मित्र सुनीता बौद्ध, चन्द्र कला बौद्ध, धम्म मित्र लालाराम बौद्ध ने की। भीम गीत की प्रस्तुति अन्तराल बौद्ध व विद्या देवी की। प्रवचनकार का परिचय धम्मचारी प्रज्ञा रश्मि ने दिया। बुद्ध पूर्णिमा का महत्व क्या है, इस विषय पर सारगर्भित प्रवचन धम्मचारी अक्षोभ्य वज्र मोदी नगर ने दिया। बुद्ध भीम ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹ 10000/- आयुष्मती रश्मिता को, द्वितीय पुरस्कार ₹ 5000/- आयुष्मान सिद्धार्थ को तथा तृतीय पुरस्कार ₹3000/- आयुष्मान आदित्य को दिया गया। हिसार, हरियाणा से आई स्वास्थ्य हैल्थ चैक अप टीम ने फ्री हैल्थ चैक अप का कैम्प लगाया। नेचुरल तरीके से बनाये गये घरेलू प्रोडक्ट धम्म मित्र सिद्धार्थ, भिलाई, रायपुर ने आम लोगों के प्रयोग हेतु बिक्री की। कैलाश निर्मल ने पुस्तक स्टाल लगाया। आयुष्मान विहान रत्न पिता धम्म मित्र रोहित का केश कम्पन व आयुष्मान गौरव रत्न का नामकरण संस्कार धम्मचारी प्रज्ञा रश्मि ने किया।
पूजा स्थान महिला धम्म मित्रों ने सजाया। सभी का पुण्यानुमोदन धम्मचारी मुदितावीर ने किया, पुष्पांजली व धम्म पालन गाथा के साथ समापन धम्मचारी मित्रो धन ने किया। खाने की व्यवस्था धम्म मित्र धर्मवीर, धम्म मित्र लालाराम बौद्ध, धम्म मित्र अनिल कुमार ने संभाली व खाने का पूरा खर्च धम्म मित्र राजेश कुमार ने वहन किया। टैंट की व्यवस्था धम्मचारी बोधिप्रकाश, धम्म मित्र अनिल कुमार व धम्म मित्र किशोरी लाल ने संभाली। लगभग 600 व्यक्तियों के लिए भोजन दान व खीर / पायस की व्यवस्था की गई। सभी ने प्यार से सामूहिक भोजन व खीर ग्रहण की। सफल कार्यक्रम के लिए आप सभी का आभार व्यक्त किया जाता है और आप सभी सपरिवार हर रविवार साप्ताहिक धम्म देशना वर्ग में सादर आमंत्रित हैं आईए और धम्म सीखते हैं। धम्मचारी बोधिप्रकाश त्रिरत्न बौद्ध महासंघ दिल्ली प्रदेश
शाम 06 बजे बेगम पुर, दिल्ली , स्थित डा भीम राव अम्बेडकर बुद्ध विहार में भगवान सम्यक सम्बुद्ध की प्रतिमा का समर्पण समारोह/ अनावरण धम्म चारी प्रज्ञा रश्मि के साथ किया। साथ में धम्म मित्र किशोरी लाल, धम्म मित्र रामप्रकाश व धम्म मित्र लालाराम रहे। सभी का आभार व्यक्त किया जाता है।
आ प सभी को त्रिविध परम पावन बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं मंगलकामनाएं लख लख बधाइयां। धम्मचारी बोधिप्रकाश त्रिरत्न बौद्ध महासंघ दिल्ली प्रदेश । रिपोर्ट बाई आजाद सिंह दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button