Uncategorized
*बाबा साहब की 134 जयंती पर पूर्व विधायक ने किया माल्यार्पण*
*बाबा साहब की 134 जयंती पर पूर्व विधायक ने किया माल्यार्पण*
*कन्नौज*।सरायप्रयाग में भारत के संविधान के रचयिता डा बाबा भीम राव अम्बेडकर की 134 जयंती पर नमन कर माल्यार्पण किया। छिबरामऊ पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा
कुशल अर्थशास्त्री, सफल राजनेता और समाज सुधारक ,जिन्होंने आजीवन दलित आंदोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध कई आंदोलन किये | स्वतंत्र भारत के पहले कानून व न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनके जन्मदिवस पर सादर प्रणाम।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुनैना चौहान,उमेश पाल, विधानसभा अध्यक्ष गुलफान, अमन खान, नाहर सिंह, अर्पित शुक्ला, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।
समाचार इंडिया न्यूज़
मुशर्रत अली सौरिख कन्नौज