*45 ईदगाहों और 100 मस्जिदों में हुई ईद की नमाजः कन्नौज में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक हुई नमाज, मुस्लिम समुदाय ने दी बधाई*

*45 ईदगाहों और 100 मस्जिदों में हुई ईद की नमाजः कन्नौज में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक हुई नमाज, मुस्लिम समुदाय ने दी बधाई*
*कन्नौज* जिले में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले की 45 ईदगाहों और लगभग 100 मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।नवरात्र और ईद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिले भर में 4 प्लाटून पीएसी तैनात की गई। क्विक रिएक्शन टीम, डायल 112 और एलआईयू की टीमें भी सक्रिय रहीं। इसके अलावा कई अधिकरियों को जोनल और सेक्टर क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिले के सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।ईदगाह के बाहर डटे रहे सपाई ईद की मुबारकबाद देने के लिए ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सपाइयों की भीड़ डटी रही। यहां पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, यश दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, जय कुमार तिवारी, पीपी सिंह बघेल, हसीब हसन समेत कई लोगों ने मुस्लिमों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।
समाचार इंडिया न्यूज़
मुशर्रत अली सौरिख कन्नौज