Uncategorized

*यातायात जन जागरूकता अभियान सम्पन्न*

*यातायात जन जागरूकता अभियान सम्पन्न*

राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन एवं आयुषी फाउण्डेशन आयुषेफ तथा यातायात निदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव एवं राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता की उपस्थिति में आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर प्रयागराज में यातायात प्रभारी प्रोफेसर अंशु अग्रवाल के नेतृत्व में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारी प्रदान किया। राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ श्याम देव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष आयुषेफ ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्विवेदी का सम्मान किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव, यातायात प्रभारी अंशु अग्रवाल, महानगर प्रभारी प्रीति अग्रवाल, शानू जी, समाजसेवी नीतीश शुक्ला एवं गौरव मिश्रा तथा विद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षकाएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया।

*प्रयागराज से मंडल प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button