*मंत्री नंदी जी के पुन: प्राप्त जन्म उत्सव सप्ताह के उपलक्ष मे स्वास्थ शिविर*
07 जुलाई 2025 दिन सोमवार
नैनी, प्रयागराज
*मंत्री नंदी जी के पुन: प्राप्त जन्म उत्सव सप्ताह के उपलक्ष मे स्वास्थ शिविर*
उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी कैबिनेट मंत्री, व शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक माननीय नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी के पुनप्राप्त जन्मोत्सव सप्ताह मे सेवा सुशाशन संकल्प के अंतर्गत आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन मंत्री नंदी द्वारा नवनिर्मित विवाह घर मे किया गया (निकट नगर निगम जोन कार्यालय)।
इस विशाल शिविर में योग्य चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ नि:शुल्क प्रदान की गयी।
निम्नलिखित जांचें उपलब्ध कराई गयी
•नेत्र जांच •रक्तचाप •डायबिटीज
•शुगर •आयुष्मान कार्ड (70) वर्ष से ऊपर के व्यक्ति के लिए •दवा वितरण आदि।
स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:30 से अनवरत दोपहर 3:30 तक जरूरतमंदों की सेवा मे सुचारु रहा, जिसमें की 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
भारतीय जनता पार्टी नैनी मंडल के पदाधिकारीयों ने शिविर को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाई। इस जनहित के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकिशन तिवारी, महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, जिला प्रतिनिधि दिनेश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष श्याम मिश्रा, सेक्टर संयोजक रवि मिश्रा, अभिषेक पांडे, पंकज तिवारी, अभिषेक तिवारी, आदित्य पांडे, सुरेश पटेल, नीरज शर्मा, अजय चौबे, शशांक पांडे, आकाश जायसवाल मीडिया प्रभारी आदि सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
*प्रयागराज से मंडल प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट*