*पारिवारिक कलह से छात्र ने चुनी मौत घर में मचा कोहराम*
*पारिवारिक कलह से छात्र ने चुनी मौत घर में मचा कोहराम*
*कन्नौज सौरिख*।गांव के बहार पेड़ पर किशोर का सब लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहरा मच गया। मां सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के बिरई गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर किशोर का शब पेड़ से लटकता मिला। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।सौरिख थाना क्षेत्र नादेमऊ चौकी क्षेत्र के विरई पुरवा गांव निवासी सौरभ उम्र 14 वर्ष पुत्र शिवनाथ सिंह मां से लड़ाई झगड़ा कर बुधवार दोपहर कहीं चला गया। मां ने खोजा तो नहीं मिला। गांव के लोग खेतों की तरफ काम करने गए तो देखा गांव के बाहर पेड़ पर सौरभ को लटकता देख तो इसकी सूचना घर के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सौरभ दो भाइयों में छोटा था। पिता शिवनाथ बड़े भाई गौरव और सौरव एक साथ आगरा में काम करते हैं। करीब 4 दिन पहले सौरभ गांव आया हुआ था। पारिवारिक कलह होने से किशोर ने मौत को गले लगा लिया। कक्षा दसवीं का छात्र था। मां सुशीला देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शब का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज