*नहर में नहाते लोग आवागमन कर रहे लोगों पर करते कमेंट*
*नहर में नहाते लोग आवागमन कर रहे लोगों पर करते कमेंट*
*हसेरन*। गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर नदी नहर में नहाते दिख रहे होंगे। नहर के पुल से लोग चलांग लगाते दिख रहे हैं। वही आवागमन कर रहे लोगों पर कमेंट करते भी नजर आते हैं। आज के समय में चल रहा खूब वायरल कमेंट हीरा बेटे जैसा कमेंट करते देखे जा सकते हैं। आधा सैकड़ा से अधिक लोग एक साथ नहर में नहाते देखे जा सकते हैं। निकली गंग नहर के किनारे खड़ी बाइक व कार से लोग आते हैं नहर नहा कर वापस चले जाते हैं। हसेरन चौकी क्षेत्र के लुखरिया नहर के पुल पर नहाने को लेकर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। नहाते समय पुल से चलांग लगाते देखे जा सकते हैं। वयस्कों के साथ बच्चे भी नहाने आते हैं। जबकि करीब 7 माह पहले कंसुआ के नहर पुल के पास नहाते समय एक की मौत हुई थी। तब से वहां पर लोगों ने नाहन बंद कर दिया। अब इस समय नहाने का काम लुखरिया की नहर पुल पर किया जा रहा है। लोगों की भीड़ खड़ी बाइक इस बात की गवाह है लोगों ने गर्मी के मौसम में वाटर बॉक्स बनाने का काम किया है। सुबह दस से लेकर दोपहर एक तक लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इस संबंध में जब हसेरन चौकी प्रभारी सुनील चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया इसकी जानकारी नहीं थी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज