*कन्नौज में किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या
*कन्नौज में किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या*
*कन्नौज* जिले की सदर कोतवाली के गांव चंदापुरवा का।
कन्नौज। संदीप शर्मा
जिले के सदर कोतवाली के गांव चंदापुरवा में एक किसान ने खुद को तमंचे से गोली मार ली।
बताते चलें कि, उपरोक्त गांव निवासी रविन्द्र कुमार अपने दो बेटों और परिवार के साथ कानपुर नगर के कल्याणपुर में रह रहे थे।
कुछ दिनों पूर्व कन्नौज के गांव स्थित मकान की मरम्मत कराने के कार्य से आये थे।
रविवार को रविन्द्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे आलोक भी कानपुर से घटना स्थल पर पहुंच चुके थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
समाचार इंडिया न्यूज़
मुशर्रत अली सौरिख कन्नौज