*घर के बाहर नाली में गिर जाने से दिव्यांग की मौत*
*घर के बाहर नाली में गिर जाने से दिव्यांग की मौत*
*कन्नौज सौरिख*। घर के बाहर नाली में गिर जाने से दिव्यांग की मौत हो गई। घर परिवार में कोहराम मच गया। खड़नी क्षेत्र के गांव हजरत पुर निवासी दिव्यांग नन्द राम 42 वर्ष बीते शनिवार की रात्रि में अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनकी माता मुन्नी देवी अन्दर सो रही थी। जोर बारिश हो रही थी। नन्द राम किसी कार्य के लिए उठे और फिसल कर घर के बाहर नाली में गिर गये। करीब रात्रि 11 बजे माता मुन्नी देवी उठी तो नन्द राम को नाली में पड़ा देख सन्न रह गई और चिल्ला ने लगी। लोगों ने नाली से उठा कर बाहर निकाला। उपचार के लिए खड़नी निजी चिकित्सक के यहां ले ग़ये। जहां मृत घोषित कर दिया गया। नन्द राम का गांव के खेतों पर दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक अविवाहित थे। वह अपने पीछे माता मुन्नी देवी व भाई प्रकाश को छोड़ ग़ये।
समाचार इंडिया न्यूज़ से
मुशर्रत अली कन्नौज